रजरप्पा। सोमवार को चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के देख रेख में पूर्व से निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी के प्रांगण में बूथ नंबर 36और 37 का बचे हुए मतदाताओं का S.I.R संपन्न हुआ, इस दौरान मुखिया देवकी महतो ने पंचायत वासियों से अनुरोध किया की सभी लोग जागरुक होकर अपने एवं अपने परिवार का S.I.R संपन्न कराने का काम करें,

ताकि भविष्य में किसी को किसी तरह का परेशानियों का सामना न करना पड़े, मौके पर मुखिया देवकी महतो,पंचायत सेविका अनिता राय अंगारे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, पंचायत सहायक संजू देवी,प्रखंड से आए पदाधिकारी त्रिदेव कुमार,राकेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर ,सुबोध कुमार,वार्ड सदस्य अजहरुद्दीन अंसारी,
वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजय मुर्मू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जावेद अली, सामाजिक सुरक्षा नवीन कुमार दास, रोजगार सेवक तालेश्वर हांसदा, सेविका सुनीता किस्कु,B.L.O व्यास कुमारी,B.L.O कंचन देवी,संगठन मंत्री मो○ जाकिर, एवं अन्य सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
