शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूकराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; "सेवा संकल्प अभियान" के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; "सेवा संकल्प अभियान" के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनदुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्नदुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठकश्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीउपायुक्त की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड स्थित नया मोड़ (कुज्जू) से चुंबा सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठकविकसित भारत 2047 के लिए खनन पर ऑल इंडिया सेमिनार आयोजितसुभाष चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांचशिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेलकूद भी जरुरी, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : बिनोद किस्कूबाएफ द्वारा सीसीएल के सहयोग से “उत्थान” परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मटर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितमुखिया देवकी महतो के मौजूदगी में बूथ नंबर 36- 37 बूथ का S.I.R संपन्न हुआपुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंपरामगढ़ जिप सदस्य धनेश्वरमहतो ने मृतक परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतू खाद्य सामग्री देकर सहयोग कियाकरमाली जनजाति विकास समिति की सामाजिक बैठक में समाज के विकास पर मंथन
BREAKING
सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूकराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनदुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्नदुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठकश्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीउपायुक्त की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड स्थित नया मोड़ (कुज्जू) से चुंबा सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठकविकसित भारत 2047 के लिए खनन पर ऑल इंडिया सेमिनार आयोजितसुभाष चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांचशिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेलकूद भी जरुरी, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : बिनोद किस्कूबाएफ द्वारा सीसीएल के सहयोग से “उत्थान” परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मटर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितमुखिया देवकी महतो के मौजूदगी में बूथ नंबर 36- 37 बूथ का S.I.R संपन्न हुआ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
2 hours ago
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमन
2 hours ago
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमन
2 hours ago
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्न
2 hours ago
दुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठक
2 hours ago

श्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी

दान और यज्ञ शुभ कर्म, जबकि भागवत कराना सत्कर्म : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। रुंगटा परिवार, रामगढ़ के सानिध्य में रामगढ़ जिमखाना क्लब रिसोर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।...
Advertisement

रामगढ़। रुंगटा परिवार, रामगढ़ के सानिध्य में रामगढ़ जिमखाना क्लब रिसोर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य यजमान श्रीमती माया रूंगटा, धर्मपत्नी स्वर्गीय रामचंद्र रूंगटा, उनके पुत्र अभिषेक, आलोक एवं आशीष रूंगटा ने सपत्नीक एवं बाल-बच्चों के साथ व्यासपीठ का पूजन किया। इस अवसर पर परम श्रद्धेय आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज का चंदन-वंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कथा के दौरान रांची से पहुंचे स्वर्गीय रामचंद्र रूंगटा के बड़े भाई रामस्वरूप रूंगटा, दीपक रूंगटा एवं सुशील रूंगटा ने आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आचार्य श्री ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया। बांके बिहारी जी की आरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने वृंदावन के निधिवन की चर्चा करते हुए राधा-कृष्ण के स्वरूप एवं बांके बिहारी जी की महिमा का वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि वृंदावन की भूमि भोग की भूमि नहीं, बल्कि भगवान की भूमि है। यहां भोग नहीं, भगवान स्वयं विराजमान हैं। स्वर्ग में पुण्य का फल मिलता है, जबकि वृंदावन में प्रेम का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में आज भी भक्ति नृत्य करती है। यदि कोई वृंदावन वास एवं भागवत प्राप्ति की इच्छा से वहां जाए तो उसे स्वयं को गुप्त रखते हुए ठाकुर जी की भक्ति करनी चाहिए।

उन्होंने नारद जी के प्रसंग के साथ भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चतुराई को त्यागकर मन, वचन और कर्म से भगवान का भजन करने से परमात्मा की प्राप्ति संभव है। जो भक्ति करता है, वही प्रेम का वास्तविक बोध प्राप्त करता है। भागवत की महिमा बताते हुए आचार्य श्री ने कहा कि दान और यज्ञ करना शुभ कर्म है, जबकि श्रीमद्भागवत का आयोजन एवं श्रवण सत्कर्म है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भागवत कथा के लिए समय निकालने और भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कथा के मध्य आचार्य श्री द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा’ तथा ‘राधे-राधे बोलो, चले आएंगे बिहारी’ पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने और नृत्य करने लगे। कथा स्थल राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। कथा के बीच आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसका श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। व्यासपीठ पर सुरेश अग्रवाल, कमल बगड़िया, अजय बजाज एवं अनिल अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के मुख्य यजमान आलोक रूंगटा ने शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के सदस्यों से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित कथा में सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा प्रांगण में 15 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण करने की अपील की। भागवत भगवान की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top