रिपोर्ट आरिफ कुरैशी/एस कुमार
रामगढ़। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के नेतृत्व में भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति एवं पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने तथा पर्व के दौरान आवश्यक सावधानियों को लेकर उपस्थित लोगों को निर्देश दिए। बैठक के बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र के पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया गया।
