रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। को प्रातः 08 बजे सर्किट हाउस, रामगढ़ के समीप राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड), भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी द्वारा नगर परिषद रामगढ़ के सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गयाऐ इस अवसर पर देवेश तिवारी ने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सफाई मित्र समाज एवं शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने सभी सफाई कर्मियों से अपने स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने एवं सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता एवं श्रम के सम्मान के संदेश के अनुरूप सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है तथा उनके परिश्रम एवं सेवाभाव का सम्मान किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान देवेश तिवारी ने नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन के साथ एसटीपी, डब्ल्यूटीपी, डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं राजस्व शाखा से संबंधित विकास कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक चर्चा की। इस दौरान देवेश तिवारी स्वयं सफाई मित्रों एवं उपस्थित लोगों के साथ श्रमदान में शामिल हुए। उन्होंने सर्किट हाउस के समीप साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और आमजनों से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, सिटी मैनेजर राजीव रंजन, सुपरवाइजर सलमान अंसारी सहित नगर परिषद के सफाई मित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेम कुमार मुंडा, दिनेश्वर रविदास, पंकज नायक, विश्वकर्मा साव, विक्की घांसी, देव कुमार, रोशन कुमार, संजीत गोप, लालदीप गोप, सुनील मुंडा, पूनम देवी, श्याम मुंडा, संजू कुमारी, कौशिला देवी, रीता देवी, जितेंद्र, अनीता देवी, ऋषिकेश नायक, सुनीता देवी एवं सुरेश मुंडा सहित अन्य सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
दौरान देवेश तिवारी स्वयं सफाई मित्रों एवं उपस्थित लोगों के साथ श्रमदान में शामिल हुए। उन्होंने सर्किट हाउस के समीप साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और आमजनों से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, सिटी मैनेजर राजीव रंजन, सुपरवाइजर सलमान अंसारी सहित नगर परिषद के सफाई मित्र उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रेम कुमार मुंडा, दिनेश्वर रविदास, पंकज नायक, विश्वकर्मा साव, विक्की घांसी, देव कुमार, रोशन कुमार, संजीत गोप, लालदीप गोप, सुनील मुंडा, पूनम देवी, श्याम मुंडा, संजू कुमारी, कौशिला देवी, रीता देवी, जितेंद्र, अनीता देवी, ऋषिकेश नायक, सुनीता देवी एवं सुरेश मुंडा सहित अन्य सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
