रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पतरातू, रजरप्पा एवं गोला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति एवं पूजा समिति के सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान पूजा समितियों की तैयारियों एवं पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।
