रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) की राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) के सदस्य देवेश तिवारी का आज रामगढ़ जिला भ्रमण हुआ। अपने भ्रमण के दौरान “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं जन-जन के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की निष्ठापूर्ण राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के संकल्प को नमन किया।
रामगढ़ आगमन पर देवेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के पिछले 25 वर्षों का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनका सार्वजनिक जीवन यह संदेश देता है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की निस्वार्थ सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, आदिवासी, मजदूर और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम-किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से सीधे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को केवल विकास की सहभागी ही नहीं बल्कि विकास की नेतृत्वकर्ता बनाने पर विशेष जोर दिया गया है,
जहाँ लखपति दीदी अभियान, स्वयं सहायता समूह (SHG) और मुद्रा योजना जैसी पहलों से उनका आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। वहीं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के साथ स्थानीय कारीगरों, युवाओं, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज भारत की युवा शक्ति देश के विकास का मुख्य आधार है,
जिन्हें डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और कौशल विकास के माध्यम से नए अवसरों से जोड़ा जा रहा है देवेश तिवारी ने रामगढ़ की पावन धरती से “विकसित भारत @2047” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हम सभी निरंतर कार्य करते रहेंगे।
