रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देश पर सोमवार को सुभाष चौक के समीप यातायात थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यातायात थाना पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
