भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
- सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक विकास को लेकर हुई चर्चा
- समिति का किया गया विस्तार, समाज के अधिक लोगों को जोड़ने का
रजरप्पा। करमाली जनजाति विकास समिति की सामाजिक बैठक रविवार को चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना पंचायत में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में करमाली जनजाति के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में करमाली समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा करमाली ने की। इस दौरान अजीत करमाली, सुभाष करमाली, अरुण करमाली, जग्गू करमाली, तूफान करमाली, विक्की करमाली, देवधारी करमाली, शशि करमाली, घनश्याम करमाली, बिमल करमाली, रविंद्र करमाली, भोलेश्वर करमाली, रमेश करमाली, कृष्ण कुमार करमाली, रोहित करमाली, सुबेस करमाली, अजित करमाली सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान करमाली जनजाति विकास समिति का विस्तार भी किया गया। निर्णय लिया गया कि भविष्य में संगठन से करमाली समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा तथा समाजहित में संगठित होकर कार्य किया जाएगा। बैठक को सफल बनाने में उपस्थित सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
