शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूकराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; "सेवा संकल्प अभियान" के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; "सेवा संकल्प अभियान" के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनदुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्नदुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठकश्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीउपायुक्त की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड स्थित नया मोड़ (कुज्जू) से चुंबा सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठकविकसित भारत 2047 के लिए खनन पर ऑल इंडिया सेमिनार आयोजितसुभाष चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांचशिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेलकूद भी जरुरी, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : बिनोद किस्कूबाएफ द्वारा सीसीएल के सहयोग से “उत्थान” परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मटर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितमुखिया देवकी महतो के मौजूदगी में बूथ नंबर 36- 37 बूथ का S.I.R संपन्न हुआपुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंपरामगढ़ जिप सदस्य धनेश्वरमहतो ने मृतक परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतू खाद्य सामग्री देकर सहयोग कियाकरमाली जनजाति विकास समिति की सामाजिक बैठक में समाज के विकास पर मंथन
BREAKING
सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूकराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनदुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्नदुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठकश्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीउपायुक्त की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड स्थित नया मोड़ (कुज्जू) से चुंबा सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठकविकसित भारत 2047 के लिए खनन पर ऑल इंडिया सेमिनार आयोजितसुभाष चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांचशिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेलकूद भी जरुरी, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : बिनोद किस्कूबाएफ द्वारा सीसीएल के सहयोग से “उत्थान” परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मटर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितमुखिया देवकी महतो के मौजूदगी में बूथ नंबर 36- 37 बूथ का S.I.R संपन्न हुआ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
24 minutes ago
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमन
27 minutes ago
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमन
29 minutes ago
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्न
32 minutes ago
दुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठक
34 minutes ago

भुरकुंडा के निशांत प्रसाद का रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन, संघर्ष और लगन ने दिलाई सफलता, बधाईयों का लगा तांता

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा के जवाहर नगर में अपने नाना सत्यनारायण प्रसाद के सानिध्य में रहकर अध्ययन करने वाले निशांत प्रसाद ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। निशांत की इस सफलता...
Advertisement

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा के जवाहर नगर में अपने नाना सत्यनारायण प्रसाद के सानिध्य में रहकर अध्ययन करने वाले निशांत प्रसाद ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। निशांत की इस सफलता से परिवार और परिचितों में हर्ष का माहौल है। मूल रूप से हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड स्थित हेसालोंग गांव निवासी निशांत के पिता नरेश प्रसाद व्यवसायी तथा माता रजनी देवी गृहिणी हैं। निशांत वर्तमान में जमशेदपुर की टाटा स्टील कंपनी में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

निशांत की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी गिद्दी से हुई, जबकि इंटर की पढ़ाई डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल रांची से पूरी की। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया। पढ़ाई के बाद वे सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली गए, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें वापस लौटना पड़ा।

इस दौरान जीवन में आए ठहराव के बावजूद निशांत ने हिम्मत नहीं हारी और खाली समय का उपयोग तैयारी एवं मानसिक मजबूती पर ध्यान देने में किया। निशांत का करियर जुलाई 2023 में तब नई दिशा में आगे बढ़ा जब उनका चयन टाटा स्टील में स्थायी कर्मचारी के रूप में हुआ। नौकरी के साथ ही उन्होंने सरकारी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी, जिसका परिणाम वर्ष 2025 में रेलवे में जूनियर इंजीनियर के रूप में चयन के रूप में मिला।

Advertisement
Advertisement

निशांत अपनी सफलता का श्रेय परिवार, मित्रों और गुरुजनों को देते हैं। उनकी उपलब्धि पर नाना सत्यनारायण प्रसाद, महेश्वर साहू, संजय प्रसाद, दीपक प्रसाद, मनोज प्रसाद, राजकुमार साहू, पंकज साहू, राहुल साहू, जयप्रकाश साहू एवं भाई विपिन प्रसाद सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top