शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
3 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
3 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
3 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
3 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
3 hours ago

रोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

रिपोर्ट एस कुमार गिद्दी/सिरका। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की डाड़ी प्रखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रोयांग फुटबॉल मैदान, लारेवा टांड़, रबोध में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव शक्ति गोप ने किया।...
Advertisement

गिद्दी/सिरका। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की डाड़ी प्रखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रोयांग फुटबॉल मैदान, लारेवा टांड़, रबोध में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव शक्ति गोप ने किया। बैठक में केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में आगामी एक अक्टूबर को रोयांग में आयोजित होने वाले ‘रीझ रंग बुढ़वा करम महोत्सव’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। महोत्सव की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इसके अलावा आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर पर मजबूत करने तथा जमीनी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए जनता के हक और अधिकार के लिए चरणबद्ध आंदोलन एवं जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। संगठन के विस्तार, प्रखंड एवं बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने तथा विभिन्न पदों पर मनोनयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement
Advertisement

संगठन के सुचारू संचालन के लिए कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद की जिम्मेदारी तय करने पर भी राय-विचार हुआ। प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा झारखंडियों के हक, अधिकार और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक है। एक अक्टूबर को रोयांग की धरती पर ‘रीझ रंग बुढ़वा करम महोत्सव’ ऐतिहासिक होगा। सभी साथी एकजुट होकर इसे सफल बनाने में जुट जाएं।

बैठक में मांडू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो, गोविंद महतो, कुलदीप महतो, टिकेश्वर महतो, जिला महासचिव पवन कुमार साहू, शक्ति गोप, रंजीत कुमार महतो, पुनीत महतो, कामेश्वर महतो, शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष हजारीबाग, हरिश्चंद्र महतो, त्रिपुररी महतो, रामचंद्र महतो, अमित कुमार महतो, पूरन महतो (गद्दी), सुधीर कुमार (प्रखंड सचिव), सुधीर कुमार महतो, पवन साहू, मानकी मुर्मू (जिला सचिव, हजारीबाग), मो. तौसीफ अंसारी, दिलीप महतो, चूड़ामणि महतो, रूपेश महतो, हरिशंकर महतो, हरदेव प्रजापति, बीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार महतो, देवनंदन महतो, जयपाल महतो,

रोहित महतो, सुखदेव महतो, रघुनाथ महतो, बीरबल महतो, बासुदेव महतो, हेमलाल महतो, बनमाली सिंह, नीरू सिंह, दीपक कुमार सिंह, विजय कुमार महतो, राम सहाय, सरजू महतो, रियासत महतो, रवि कुमार, राहुल कुमार महतो, शिबू महतो, जगरनाथ महतो, रंजीत कुमार, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल बख्श, डॉ. दिनेश्वर कुमार महतो, अर्जुन महतो, कृष्णा कुमार एवं शिवशंकर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top