रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। अरगड्डा काजू बागान जंगल में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जानवर चराने वालों ने पहले जंगल के पेड़ से एक लाल सट, भूरा पैंट, पैर में चप्पल पहना लाश को झूलता देखा, खबर के क्षेत्र में फैलने के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद क्षेत्र के अनुसार कुजू ओपी को इसकी सूचना दी गई,
जांच पड़ताल के बाद शव को पेड़ से उतार कर आवश्यक कार्रवाई की गई. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अरगड्डा बाजार के समीप किराए के मकान में रहने वाले कुलदीप सिंह माता कश्मीर कौर उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है, इसे लेकर मृतक की बहन सोनी कौर ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, बीते दिनों चाय पीने के बाद अपने भाई कुलदीप को बाहर घूमने जाने के बारे में बताया, लेकिन देर तक नहीं आने पर खोज भी शुरू कर दी गई, इसके बाद अनहोनी की घटना के बारे में पता चला,
घटना के बाद से ही मृतक की परिजनों को बुरा हाल है, चर्चा है कि मृतक का एक बड़ा भाई तीन से चार महीना पूर्व भी पश्चिम बंगाल में अनहोनी में मृत्यु हो चुंकी है, वही लोग भी मृतक के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं, हालांकि मृतक शव पेड़ से लटका मिलने, पांव के पैर में चप्पल पहने मिलने, यह सभी की चर्चा है. हालांकि पुलिस जांच के बाद सभी बिंदु साफ हो पाएगा.
