रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर बरका-सयाल क्षेत्र के सयाल डी परियोजना में गांधी जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सयाल डी परियोजना में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत हीराजीत बेसरा का बरका-सयाल क्षेत्र से अरगडा क्षेत्र तबादला होने पर सम्मान समारोह (विदाई समारोह) का आयोजन सयाल डी परियोजना के माइनिंग स्टाफ रूम में किया गया।
समारोह में परियोजना पदाधिकारी विद्या भूषण चौबे ने सबसे पहले महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने माइनिंग सरदार हीराजीत बेसरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। खान प्रबंधक सत्येंद्र नारायण सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर हीराजीत बेसरा को बुके देकर सम्मानित किया।
वहीं, प्रबंधक (खनन) संतोष श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर हीराजीत बेसरा को पौधा देकर सम्मानित किया। इनमोसा के सचिव गिरजा शंकर सिंह ने हीराजीत बेसरा को माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह का आयोजन खनन कर्मचारी संघ, सयाल डी परियोजना, बरका-सयाल क्षेत्र, सीसीएल की ओर से किया गया।
इस मौके पर जीतेन्द्र कुमार दास, अनूप कुमार, अजय उराव, श्याम सुन्दर, प्रमोद सिंह , शंकर महतो, जयराम, हलेन्द्र, विवेकानंद ठाकुर , अमित राज, राजू कुमार, विजय कुमार, कैलाश शर्मा,पप्पू कुमार,हासिम मियां , नन्दलाल गौड़, रंजन पासवान, राजा बाबू, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।
