शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
3 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
3 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
3 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
3 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
3 hours ago

राहुल सिंह गिरोह का अपराधी अजय कुमार यादव उर्फ छोटू लंगडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

20 हजार रुपया लेकर भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में गोलीबारी की घटना को दिया था अंजाम भदानीनगर ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ ने दी जानकारी भुरकुंडा (रामगढ़)। रामगढ़ एसपी के दिशा निर्देश पर पतरातू अनुमंडल पुलिस ने भुरकुंडा रेलवे साइड...
Advertisement

20 हजार रुपया लेकर भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में गोलीबारी की घटना को दिया था अंजाम

भदानीनगर ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ ने दी जानकारी

भुरकुंडा (रामगढ़)। रामगढ़ एसपी के दिशा निर्देश पर पतरातू अनुमंडल पुलिस ने भुरकुंडा रेलवे साइड में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले राहुल सिंह गिरोह के अपराधी अजय कुमार यादव उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के अभियुक्त अजय यादव उर्फ लंगड़ा 20 हजार रुपया लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने गुरुवार को भदानीनगर ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर थाना पतरातू भदानीनगर ओपी कांड संख्या 223/2025 धारा 109(1)/3/6, 25/27 आर्म्स एक्ट) के फरार अभियुक्त अजय कुमार यादव उर्फ छोटू लंगड़ा 33 वर्ष, पिता कैलाश यादव, निवासी ब्लॉक मोड़ पतरातू जिला रामगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त अभियुक्त अपने घर आया हुआ है और शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर पर ठहरा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय कुमार यादव उर्फ छोटू लंगड़ा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त 2 सितंबर 2025 को शाम में भदानीनगर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे साइडिंग गेट के सामने अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल से आया और फयरिंग करने की बात स्वीकारी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

साथ ही उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतुस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पतरातू थाना कांड सं. 26/2021 धारा 307/34 भा.दं.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट, भदानीनगर थाना कांड सं. 06/2021, धारा 25 (1-बी.)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट, पतरातू थाना कांड सं. 338/2017, धारा 376 डी./506 भा.दं.सं का मामला दर्ज है। एसडीपीओ श्री गोस्वामी ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं। किसी भी हाल में अपराधियों को बक्क्षा नहीं जायेगा। छापामारी टीम में पुःनि. सत्येंद्र कुमार सिंह पतरातू अंचल, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर ओपी के पु.अ.नि मनोज मुर्मू सशस्त्र बल के साथ शामिल थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top