शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
2 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
2 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
2 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
2 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
2 hours ago

जिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

नई शिक्षा नीति के तहत प्रोजेक्ट इंपैक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, छात्रवृत्ति एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की प्रगति की समीक्षा रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को जिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ...
Advertisement

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को जिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्र हित से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल), प्रार्थना सभा (असेंबली), सिक रूम, चेतना सत्र सहित अन्य गतिविधियों के नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन की जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने सभी प्राचार्यों को इन गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने रेल परियोजना के तहत आगामी 6 एवं 7 जुलाई को विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि प्रश्न पत्र जिला स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालय के एक भी पात्र छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योग्य छात्राओं को इस योजना से जोड़ने तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि छात्राओं के शैक्षणिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्रा तक पहुंचना चाहिए। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नियमित शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्र हित से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों का सफल निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top