रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। गिद्दी ए में मजदूर नेता पुरुषोत्तम पाण्डेय के आवास पर संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री ने की, जबकि संचालन पुरुषोत्तम पाण्डेय ने किया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अरगड़ा क्षेत्र के मेहनतकश मजदूर लगातार तीन वर्षों से विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रहे हैं। इसके बावजूद मजदूरों को संडे का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।
नेताओं ने कहा कि अरगड़ा क्षेत्र में कार्यरत सभी मजदूरों को सत प्रतिशत संडे का लाभ मिलना चाहिए। इसमें माइंस, ईएंडएम, कार्यालय, सिविल एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मी भी शामिल हैं। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में अरगड़ा क्षेत्रीय प्रबंधन स्वस्थ औद्योगिक संबंधों को ताक पर रखकर श्रमिक संगठनों की अवहेलना कर रहा है। विभिन्न मामलों को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त मोर्चा प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगा तथा सत प्रतिशत संडे की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में प्रबंधन को लिखित चेतावनी पत्र देने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि यदि आठ दिनों के अंदर अरगड़ा क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में कार्यरत कर्मियों को सत प्रतिशत संडे का लाभ देने पर प्रबंधन सहमत होता है तो ठीक है, अन्यथा संयुक्त मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इस दौरान प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रहेगा।
बैठक में बैजनाथ मिस्त्री, शशि भूषण सिंह, अरुण सिंह, धनेश्वर तुरी, पुरुषोत्तम पाण्डेय, गौतम बनर्जी, मधुसूदन सिंह, लखन लाल महतो, गोपाल शर्मा, मांगरू महतो, विरजू साव, रविंद्र सिंह, सलीम शहजादा, अवतार सिंह, कृष्णा मल्लाह, रोहित लाल राम, बिनोद सिंह, द्विवेश राणा, संतोष कुमार झा, सनोज सिंह, महादेव मांझी, सुनील साव, संजय बक्शी, जवाहर यादव, कृष्णा सिंह, देवेंद्र लोहार, राजा तिवारी, महेश मंडल, सतीश चौधरी, केशव राय, संजय ओझा सहित कई नेता उपस्थित थे।
