रिपोर्ट एस कुमार
पतरातू/रामगढ़। दुर्गा पूजा के मद्देनजर रविवार को पतरातू थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी ने पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
