रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। ‘प्रहरी’ पहल के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देश पर जिले में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। रामगढ़ पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर एंटी क्राइम चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई की। पुलिस का उद्देश्य जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।
