बीते 19 बिंदु पर हुई चर्चा, सामुदायिक भवन बुकिंग राशि 10 हजार घटाने पर हुआ राजी प्रबंधन, दर्जनों नए सुझाव भी रखे गए
रिपोर्ट एस. कुमार
सिरका। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र महाप्रबंधक सभागार में बुधवार को क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई, इसकी अध्यक्षता जीएम सत्यजीत कुमार ने किया. अवसर पर अरगड्डा एसओपी राजीव कुमार, एसओ सिविल यासीर खान ,पर्सनल के अधिकारी मनीष अम्बष्टा , रेलीगढ़ा के संतोष अन्वेश, सिरका निखिल श्रीवास्तव साहब समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में यूनियन नेता दीपक कुमार ने सामुदायिक भवन बुकिंग राशि 30 रुपए अधिक होने, सुविधा से वंचित रहने, साफ पानी, बिजली आपूर्ति, सड़क, स्टेडियम सहित कई मामले उठाए. वहीं जगदीश चंद्र बेदिया ने कल्याण राशि का सही इस्तेमाल नहीं करने पर प्रश्न खड़े किए, इधर यूकोवयू प्रतिनिधि सुशील कुमार सिन्हा, आरके बनर्जी ने गिद्दी तूफान चौक, गांधी चौक, हनुमान चौक में घोर पानी, बिजली, सड़क की मूलभूत समस्या, सिरका सुरक्षा विभाग व अन्य कर्मियों के लिए नए पुराने व खुले ड्यूटी स्थल पर सेड निर्माण,
सिरका परियोजना कार्यालय में महिला व पुरुष कर्मचारियों के लिए शौचालय, पीने का पानी की समुचित व्यवस्था, सिरका चेक पोस्ट के सामने नईसराय-गिददी मुख्य सड़क पर डस्त जमा रहने व कतारबद्ध रोड सेल वाहन मुख्य मार्ग पर अक्सर जीएम ऑफिस तक खड़े रहने, उत्पादन व कोयला स्टॉक की बाउंड्री वॉल घेराबंदी करने, गिद्दी के तूफान चौक शीतला देवी मंदिर व अन्य जगहों पर पानी, बिजली, मरम्मत सुविधा देने, नव प्राथमिक विद्यालय अरगड्डा नीचे धौड़ा के बाउंड्री निर्माण के लिए जगह दिलाने,
सिरका डिस्पेंसरी में नियमित डॉक्टर देने समेत कई नये सुधार कार्य को भी रखा, इसके अलावे खेल आयोजन, सिद्धू कानू स्थल सुंदरीकरण निर्माण, ओल्ड एज होम, बच्चों के लिए मनोरंजन स्थल, डीएवी स्कूल के द्वारा फीस वृद्धि सहित कई बातों को रखा, इसके जवाब में अरगड्डा प्रबंधन के द्वारा कहा गया कि बीते समय के कल्याण समिति में रखे गए प्रस्ताव के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं, जिसमें कुछ अंतिम चरण में हैं, बताया कि आगामी माह के 2 तारीख से गिद्दी ‘सी’ खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी,
रेलीगढ़ा में चिल्ड्रन पार्क बनाने, साथ ही एकेसी गिद्दी ए अस्पताल में कंपनी के अलावे बाहर से आने वाले गरीब लोगों के लिए दवा मामले पर रांची मुख्यालय को पत्र भेजा गया, बताया कि अरगड्डा क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी है, इसे भी मुख्यालय को बताया गया है, साथ ही जो भी सुविधा के लिए बीते दिनों उद्घाटन किए गए थे, उस पर भी आगे पहल करने का आश्वासन दिया.
बैठक में अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार, अरगड्डा एसओपी राजीव कुमार, एसओ सिविल यासिर खान, अरगड्डा सीएमओ डॉक्टर आई खान, अरगड्डा पर्सनल अधिकारी मनीष अम्बष्टा, गिद्दी के भास्कर साहब, रेलीगढ़ा के शिव कुमार, गिद्दी सी के संतोष अन्वेश, सिरका के निखिल श्रीवास्तव, झा साहब, यूनियन में जनता मजदूर संघ के अवधेश कुमार उपाध्याय, दीपक कुमार श्रमिक नेता युकोमयू के सुशील कुमार सिन्हा, आरके बनर्जी, कुंजलाल प्रजापति, जगदीश चंद्र बेदिया, चितरंजन ओझा आदि उपस्थित थे।
