रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। आगामी दुर्गा पूजा पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गिद्दी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ डाड़ी ने की। बैठक में डाड़ी सीओ कमलकांत वर्मा ,पीओ गिद्दी आरके सिंह, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न अखाड़ा समितियों व पूजा समितियों के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। डीजे के प्रयोग, जुलूस के रूट, विसर्जन स्थल, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
