रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। सीसीएल कोलियरी सिरका टेकर स्टैंड के समीप यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के कार्यालय प्रांगण में रविवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा क्षेत्र सह-सचिव सह श्रमिक नेता सुशील कुमार सिन्हा ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यूकोवयू के द्वारा कामगारों की समस्या और अधिकार समेत प्रबंधन की कार्य प्रणाली व सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही यूनियन की सदस्यता पर भी जोर दिया जा रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन लगातार कागजी कार्रवाई में भी लापरवाही बरत रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक में सुरक्षा समेत मजदूरों की सुविधा, कोलियरी उत्पादन के रखरखाव और नियमों की भी चर्चा की गई। आने वाले दिनों में इसे लेकर आवाज उठाने पर भी बल दिया गया।
यूनियन सदस्यों ने कहा कि प्रबंधन के उदासीन रवैया के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से गोपाल बेदिया, कल्याण पासवान, राजेश कुमार, आरके बनर्जी, सुरेंद्र राम, शत्रुध्न बेदिया, सिकंदर मुंडा, मनराज, कबीर खान, रंजीत कुमार समेत कई यूनियन सदस्य उपस्थित थे।
