रिपोर्ट एस कुमार
सिरका । सिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन पर रोक को लेकर रविवार को सुरक्षा दस्ता ने विभिन्न अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सिरका कोलियरी के सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर किया गया। सुरक्षा दस्ते ने रुंगटा स्टील कारखाना के उत्तर दिशा, काजू बागान के वन क्षेत्र, झपर ई, अरगड्डा मैगजीन, बुध बाजार पड़रू नाला तथा दामोदर नदी के तट स्थित अवैध उत्खनन स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर अवैध उत्खनन के मुहाने बंद पाए गए। निरीक्षण दल में सुरक्षा प्रभारी सह सीनियर सुरक्षा निरीक्षक श्री रोपना साहू, ओवरमैन (अवैध उत्खनन) संतोष कुमार सिंह तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे।
