शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
3 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
3 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
3 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
3 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
3 hours ago

रामगढ़ समाहरणालय परिसर में “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा, स्थानीय कृषकों के उत्पादों की सराहना की।

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी ​रामगढ़।‌ जिला ग्रामीण विकास शाखा, रामगढ़ के तत्वावधान में आज समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय "आमोत्सव-सह-बागवानी मेला" का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज एवं विशिष्ट अतिथि उप...
Advertisement

​रामगढ़।‌ जिला ग्रामीण विकास शाखा, रामगढ़ के तत्वावधान में आज समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय “आमोत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रगतिशील किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से अवगत कराना, उनके द्वारा उत्पादित आम एवं अन्य बागवानी फसलों को एक बेहतर बाजार मंच प्रदान करना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। मेले में कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ मनोन्नती एफपीओ, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कृषकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपजाए गए उन्नत किस्म के आमों (जैसे मालदा, लंगड़ा, जर्दालू, आम्रपाली, मल्लिका) तथा विभिन्न प्रकार के औषधीय, सजावटी और फलदार पौधों की प्रदर्शनी लगाई।

Advertisement
Advertisement

समाहरणालय परिसर में सजे स्टॉलों का उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने बारी-बारी से निरीक्षण किया और किसानों के अथक प्रयासों की सराहना की। ​कार्यक्रम में उपायुक्त, रामगढ़ ने कहा कि ​”रामगढ़ जिले में बागवानी और विशेषकर आम के उत्पादन की असीम संभावनाएँ हैं। इस प्रकार के ‘आमोत्सव-सह-बागवानी मेला’ के आयोजन से न केवल हमारे स्थानीय किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें एक-दूसरे के उन्नत अनुभवों से सीखने की प्रेरणा भी मिलती है।

जिला प्रशासन कृषकों को आधुनिक कृषि उपकरण, उन्नत बीज और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं जिले के सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूँ कि वे हमारे स्थानीय कृषकों के पास आकर उनका उत्साहवर्धन करें ताकि कृषि के क्षेत्र में हमारे जिले को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।” उप विकास आयुक्त ने जिला ग्रामीण विकास शाखा के इस प्रयास को बेहद सराहा और ग्रामीण विकास में बागवानी की भूमिका पर विशेष बल दिया।

उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास की मुख्य रीढ़ हमारे किसान भाई-बहन हैं। जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा आयोजित इस मेले का मुख्य ध्येय किसानों की आय को बढ़ाना और उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर नकदी फसलों व वैज्ञानिक बागवानी की ओर अग्रसर करना है।

मनरेगा और अन्य कृषि योजनाओं के बेहतर समन्वय से जिले में बड़े पैमाने पर आम और मिश्रित बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारे कृषकों के उत्पाद गुणवत्ता में बेजोड़ हैं और इन्हें उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हर स्तर पर प्रयासरत जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा हाल ही में रामगढ़ जिले में उत्पादित आम को दुबई एवं यूके भेजा गया था इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

साथ ही इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए और कार्य को सफल बनाने के लिए प्रदान एनजीओ को भी सम्मानित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कृषि विशेषज्ञों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित एक विशेष तकनीकी सत्र में किसानों को कीट प्रबंधन और फसलों के उचित रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top