शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
2 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
2 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
2 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
2 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
2 hours ago

केवीके का रामगढ़ में पीएम-किसान लाइव प्रसारण एवं किसान गोष्ठी में रही बड़ी भागीदारी

रजरप्पा। कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के सीधा प्रसारण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और कृषकों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात प्रधानमंत्री द्वारा देशभर...
Advertisement

रजरप्पा। कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के सीधा प्रसारण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और कृषकों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों के लिए जारी 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण देख किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत, कार्यवाहक प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएँ किसानों के आर्थिक संबल को मजबूत करती हैं। केवीके रामगढ़ का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक किसान तक नवीनतम कृषि तकनीक, वैज्ञानिक सलाह और सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुँचे।

हमारा उद्देश्य है कि किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाएँ और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बना सकें।” इसी क्रम में केवीके द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने रबी फसलों की उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती, एकीकृत पोषण प्रबंधन, जल संरक्षण और पशुपालन आधारित आय-वृद्धि पर विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री सनी कुमार ने कृषि उपकरणों के उपयोग पर किसानों को प्रेरित करते हुए कहा आधुनिक कृषि उपकरण न केवल श्रम और समय की बचत करते हैं, बल्कि उत्पादन क्षमता को भी कई गुना बढ़ाते हैं।

Advertisement
Advertisement

केवीके रामगढ़ में उपलब्ध विभिन्न कृषि यंत्र—जैसे हैप्पी सीडर, मल्चर, पावर वीडर, रीपर, ड्रम सीडर और मिनी टिलर—के उपयोग से किसान कम लागत में अधिक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण खेती कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर किसान आधुनिक यंत्र आधारित खेती अपनाए, ताकि खेती लाभकारी बने और श्रम का बोझ कम हो। इसी दौरान श्री धर्मजीत, बीटीएम (मांडू) ने भी किसानों से कहा कि रामगढ़ जिले के किसान मेहनती हैं और नई तकनीकों को तेजी से अपनाते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएँ उन्हें आर्थिक स्थिरता देती हैं, जिससे वे उन्नत कृषि तकनीकों में निवेश कर पाते हैं। हमारा प्रयास है कि हर किसान योजना का पूर्ण लाभ उठाए और अपने खेत में वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाए। केंद्र के मौसम प्रवेक्षक शशि कान्त चौबे ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान पर आधारित कृषि सलाह आज के समय की आवश्यकता है।

समय रहते दी गई सलाह से किसान सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, और फसल कटाई के सही निर्णय ले पाते हैं। इससे न केवल फसल हानि कम होती है, बल्कि लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने में भी बड़ी मदद मिलती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से केवीके की मौसम आधारित संदेश सेवा से जुड़ें, ताकि हर सप्ताह सटीक मौसम जानकारी और फसल-विशेष सलाह प्राप्त कर सकें।

किसानों ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बड़ा संबल है, जो खेती-किसानी की निरंतरता बनाए रखने में सहायक है। किसानों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें नई तकनीकों को समझने, समस्याओं का समाधान पाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने में काफी सुविधा होती है।

कार्यक्रम में केंद्र के रौशन कुमार सहित प्रखण्ड के एटीएम गजानंद एवं निरंजन कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया। यह आयोजन किसान-हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और किसानों में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top