शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
3 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
3 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
3 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
3 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
3 hours ago

छठमय हुआ भुरकुंडा, भदानीनगर व बासल आसपास का क्षेत्र, छठव्रतियों ने किया खरना

27 अर्पित किया जाएगा भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य, द्वितीय अर्घ्य 28 को, घाटो की सफाई जारों पर भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा कोयलांचल का वातावरण छठमय भक्तिमय हो गया है। भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चार...
Advertisement

27 अर्पित किया जाएगा भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य, द्वितीय अर्घ्य 28 को, घाटो की सफाई जारों पर

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा कोयलांचल का वातावरण छठमय भक्तिमय हो गया है। भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व नियम पूर्वक भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धा भक्ति आस्था का महापर्व कार्तिक छठ के दूसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने खरना पूजा किया।

इसमें दिनभर निर्जला उपवास रख शाम में गाय के दूध में शुद्ध रूप से खीर का प्रसाद बनाएं और पूजा-अर्चना के बाद खीर के प्रसाद को सेवन किए। खरना के पश्चात भक्तों के बीच खरना प्रसाद का वितरण देर शाम तक होता रहा। साथ ही कार्तिक छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को दिन-रात छठव्रती निर्जला उपवास रखेंगे।

Advertisement
Advertisement

वहीं अपराहन में सूप दउरा में फल-फूल पूजा सामग्रियों को सजाकर छठ घाटों पर पहुंच छठव्रतियों भक्तों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार छठ महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को तड़के सुबह पुनः छठ घाटों पर पहुंचेंगे और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

इधर नलकारी नदी सहित भुरकुंडा कोयलांचल आदि क्षेत्रों के तमाम छठ घाटों का भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, भदानीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का ओपी प्रभारी अख्तर अली, बासल थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का थाना प्रभारी कैलाश कुमार और पतरातु प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का पतरातु बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया।

साथ ही पूजा समिति को कई दिशा-निर्देश देते हुए छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने की बात कही। इधर सयाल-उरीमारी में भी पूर्व मुखिया सत्येंद्र यादव के देख-रेख में छठ घाट व आवागमन के रास्ते को दुरूस्त कराया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को आनेजाने में दिक्कत न हो।

छठमाता मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया, विद्युत सज्जा लोगों के लिए बना है आकर्षण का केंद्र

भुरकुंडा कोयलांचल भक्ति की पहचान भुरकुंडा नलकारी नदी छठ घाट स्थित छठमाता भगवान सूर्य गंगा मां के मंदिर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर को विद्युत बल्बो आदि से बेहतरीन सजावट की गई है। भुरकुंडा रिभर साइड श्री सूर्य मंदिर की भी भव्य सजावट की गई है।

इधर छठ महापर्व पर भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास क्षेत्रों में छठ घाटों की साफ सफाई जोरो से जारी है। छठघाट सहित सड़कों पर लाईटिंग की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा फल-फूल, गाय के दूध पूजा सामग्रियों का भी वितरण किया जाएगा। वहीं जगह-जगह तोरणद्वार भी बनाए जा रहे हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top