शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
4 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
4 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
4 hours ago

चितरपुर महाविद्यालय मे हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया।

हिंदी राष्ट्र की सबसे समृद्ध और देश की सशक्त राजभाषा है: डॉ अनामिका रजरप्पा। चितरपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई - एक के तत्वाधान में शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
Advertisement

रजरप्पा। चितरपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई – एक के तत्वाधान में शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं सम्मान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका प्रिया मुख्य अतिथि तथा चितरपुर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संज्ञा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नाटक, कविता-पाठ, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ अनामिका प्रिया ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भाषा है।

Advertisement
Advertisement

हमें हिंदी को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने तथा इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ संज्ञा ने हिंदी के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने तथा इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उत्तम कुमार एवं जानवी दुबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ताराशंकर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रो. ज्योति कुमारी, प्रो. जूही उपाध्याय, प्रो. अंजनी करमाली, प्रो. निरंजन महतो, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. अंजू कुमारी, प्रो. निकहत प्रवीण, प्रो. रेवालाल पटेल, प्रो. शबाना अंजुम, डॉ. हीना कौसर, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. मीना मुंडा, प्रो. नगमा नौशाबा, प्रो. इब्राहिम अहमद एवं प्रो. उत्तम कुमार सिंह उपस्थित रहे।

वहीं शिक्षकेतर कर्मचारियों में जफरुल हसन खान, आसिया आफरीन, कुसुम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी, पिंटू प्रजापति एवं आमिर अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका से परिचित कराया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top