शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
1 hour ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
1 hour ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
1 hour ago

महिला सशक्तिकरण और सफलता की उड़ान : अनिता देवी

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। झारखंड के गोला प्रखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेटूलकला की रहने वाली अनिता देवी (पति- कपिलदेव महतो) की कहानी महिला सशक्तिकरण और साहस की एक जीती-जागती मिसाल है। अनिता देवी, एक समय अपने घर की...
Advertisement

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी

रामगढ़। झारखंड के गोला प्रखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेटूलकला की रहने वाली अनिता देवी (पति- कपिलदेव महतो) की कहानी महिला सशक्तिकरण और साहस की एक जीती-जागती मिसाल है। अनिता देवी, एक समय अपने घर की चारदीवारी तक ही सीमित रहती थीं। पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। घर में आय के सीमित साधन होने के कारण जीवन-यापन करना और 5 सदस्यों के परिवार कि दैनिक जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी।

अनिता देवी घर से बाहर निकलकर कुछ करने में खुद को असमर्थ महसूस करती थीं, लेकिन उनके मन में हमेशा से अपने परिवार को इस गरीबी और मुश्किलों से बाहर निकालने की एक गहरी तड़प थी। अनिता देवी के जीवन में परिवर्तन साल 02-05-2013 में आया जब ‘झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी’ (जेएसएलपीएस) के द्वारा गाँव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

Advertisement
Advertisement

इसी अभियान के तहत अनिता देवी दिनांक को गठित ‘दुर्गा महिला मंडल’ से जुडी। इस समूह में अनिता देवी सहित कुल 13 महिला सदस्य शामिल थीं। समूह से जुड़ने के बाद इन सभी महिलाओं ने मिलकर साप्ताहिक रूप से 10-10 रुपये की छोटी बचत करना शुरू किया। यह छोटी सी बचत अनिता देवी के लिए स्वावलंबन के रास्ते का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वह भी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।

समूह में नियमित बचत और बैठकों में भाग लेने के बाद अनिता देवी ने खुद का कुछ रोजगार शुरू करने का मन बनाया। उन्होंने अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन और सब्जी खेती के क्षेत्र में कदम रखने का साहसिक निर्णय लिया। इस कार्य को शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने अपने समूह के समक्ष 20,000 रुपये के ऋण का प्रस्ताव रखा। समूह की बैठक में उनकी मांग पर विचार किया गया और उन्हें शुरुआती तौर पर 10,000 रुपये का ऋण मंजूर किया गया।

अनिता देवी ने इस राशि का बेहद सूझबूझ और सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए तीन बकरी खरीद कर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान समय में उनके पास 10 बकरियां है। उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और लगन जल्द ही रंग लाने लगी। बकरियों के अच्छी तरह से लालन-पालन और फिर एक साल बाद उनकी बिक्री से अनिता देवी को अच्छी आमदनी हुई। इस निरंतर और स्थिर आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुई।

अनिता देवी ने अपनी इसी कमाई से धीरे-धीरे अपनी पूंजी को और बढ़ाया और घर की सभी पुरानी और पारंपारिक खेती को छोड, वैज्ञानिक खेती करने लगी। आज के समय में अनिता देवी अपने इस बकरी पालन कि व्यवसाय और सब्जी खेती (आलू, बैगन, मिर्चा फरस्बिन, कच्चू आदि) से कमाई कर रही हैं। अगर सालाना आय की बात करें, तो वह साल भर में लगभग 100000 रुपये कि आय होती है।

इस सफलता का सबसे बड़ा और सकारात्मक प्रभाव उनके बच्चों के जीवन पर पड़ा है। अब उनके बच्चों का लालन-पालन बहुत ही अच्छे तरीके से हो रहा है। वे अपने बच्चों को एक अच्छे स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवा पा रही हैं। इतना ही नहीं, आज अनिता देवी अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए अच्छी-खासी बचत भी कर पा रही हैं, जो कभी उनके लिए सिर्फ एक सपना हुआ करता था। आज अनिता देवी अपने गाँव और आस-पास के क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का ए बहुत बड़ा स्रोत बन चुकी हैं।

उनकी भविष्य की योजनाएं भी बहुत स्पष्ट और बड़ी हैं। उनका सपना है कि वह आने वाले समय में अपने बकरी पालन और कृषि के कार्य को और भी बड़े पैमाने पर विस्तारित करें, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत व बेहतर बना सकें। अपने जीवन में आए इस अभूतपूर्व बदलाव, आर्थिक आज़ादी और सफलता के लिए अनिता देवी जेएसएलपीएस का हृदय से धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने सही समय पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें घर की दहलीज से निकालकर एक सफल उद्यमी बनने के इस मुकाम तक पहुँचाया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top