शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
1 hour ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
1 hour ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
1 hour ago

रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात

रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। रामनवमी के अंतिम मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को रामनवमी पर्व के अवसर पर अंतिम मंगला...
Advertisement

रिपोर्ट एस कुमार

रामगढ़। रामनवमी के अंतिम मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को रामनवमी पर्व के अवसर पर अंतिम मंगला जुलूस निकाला जा रहा है, जिसमें रामगढ़ जिले के लगभग 39 अखाड़े (लाइसेंसी-25 एवं गैर लाइसेंसी-13) शामिल होकर सिद्धू कान्हू मैदान में एकत्रित हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर जुलूस मार्गों की निगरानी कर रहे हैं। जुलूस चट्टी बाजार, गोला चौक, थाना चौक एवं फुटबॉल मैदान होते हुए सिद्धू कान्हू मैदान पहुंच रहा है।

संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 150 पुलिस पदाधिकारी एवं 600 से 700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में बाइक दस्ता सक्रिय है, वहीं रामगढ़, बरकाकाना एवं रजरप्पा में अलग से क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखा गया है, जहां पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जुलूसों की स्थिति, संख्या एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

सभी डीएसपी स्तर के अधिकारियों को 2 से 3 थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी सेक्टर बनाकर सौंपी गई है, जिनके सहयोग के लिए निरीक्षक एवं अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात हैं। सुरक्षा के मद्देनजर एंटी राइट गियर को तैयार रखा गया है। जुलूस मार्गों के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है तथा जुलूस मार्गों के आसपास के घरों की छतों की भी जांच की जा रही है।

संभावित खतरे को देखते हुए निर्माण सामग्री एवं पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों के विरुद्ध बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस बल के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनका मुख्य कार्य निगरानी रखना है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दोनों समुदाय आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top