शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
1 hour ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
1 hour ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
1 hour ago

चपरी मोड़ से चुम्बा तक जर्जर सड़क की मरम्मती को लेकर भाकपा-माले का सांकेतिक सड़क जाम

रिपोर्ट एस कुमार सिरका। बुधवार को भाकपा-माले पुराना चुम्बा पंचायत लोकल कमिटी के नेतृत्व में चपरी मोड़ से ग्राम चुम्बा तक जर्जर एवं बदहाल सड़क की अविलंब मरम्मती और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से सड़क जाम किया...
Advertisement

रिपोर्ट एस कुमार

सिरका। बुधवार को भाकपा-माले पुराना चुम्बा पंचायत लोकल कमिटी के नेतृत्व में चपरी मोड़ से ग्राम चुम्बा तक जर्जर एवं बदहाल सड़क की अविलंब मरम्मती और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से सड़क जाम किया गया। इस सड़क से प्रतिदिन चपरी, कंजगी, बुमरी, पड़रिया, चुम्बा, मुडागोडा, लुकैया टांड़, बेहराटांड़ समेत दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। गिद्दी सी क्षेत्र के आसपास के भी कई गांवों के हजारों लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

मगर सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से उखड़-खाबड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन इसकी मरम्मती पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और सांसद तक इस समस्या पर मौन हैं। सांकेतिक जाम के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मती एवं पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो भाकपा-माले बड़े आंदोलन की राह अपनाएगी।

Advertisement
Advertisement

साथ ही यह भी घोषणा की गई कि जब तक सड़क की मरम्मती नहीं होती, तब तक कंजगी गांव सहित आसपास के इलाकों में संचालित फैक्ट्रियों में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। भाकपा-माले जिला सह राज्य कमेटी सदस्य कामरेड भुनेश्वर बेदिया ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर 2025 को पार्टी की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

साथ ही जमीन हड़पने वालों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने पर भी विचार-विमर्श होगा। सांकेतिक सड़क जाम में शामिल प्रमुख नेताओं में भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य जयनंदन गोप, प्रखंड कमेटी सदस्य लालचंद बेदिया, लाका बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, छोटेलाल दास, वरिष्ठ नेता कुलदीप बेदिया, कांति देवी, कुंवर राम, बबलू भुइयां, छोटेलाल करमाली, संतोष मोदी, बसंत प्रजापति, विकास गोप, गंगाधर गोप, आसिन बेदिया, मोहम्मद अख्तर, राजू समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top