शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
4 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
4 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
4 hours ago

संविधान हत्या दिवस पर रामगढ़ में 15 लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

रिपोर्ट कृष्णा करमाली। चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय, हाथीमारा में आपातकाल (1975-1977) के 51वें वर्ष पर "संविधान हत्या दिवस" कार्यक्रम आयोजित कर 15 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला...
Advertisement

चितरपुर (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय, हाथीमारा में आपातकाल (1975-1977) के 51वें वर्ष पर “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम आयोजित कर 15 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने की। दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम् से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। विषय प्रवेश जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो द्वारा किया गया। उन्होंने आपातकाल के इतिहास को सबके सामने रखा। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि 25 जून 1975 की रात कैसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल थोपकर प्रेस, न्यायपालिका और नागरिक अधिकारों का गला घोंट दिया था। लाखों राष्ट्रभक्तों को मीसा और डीआईआर में बंद कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

जिला अध्यक्ष बोले- कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारा अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने कहा कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारा है। जिस कांग्रेस ने 19 महीने तक देश को जेलखाना बना दिया, आज वही संविधान की दुहाई देती है। हमारे जिले के 15 लोकतंत्र सेनानियों ने जेल की यातनाएं सहकर लोकतंत्र को बचाया। ये सच्चे भारत रत्न हैं। डॉ. मुखर्जी के कश्मीर बलिदान से लेकर आपातकाल तक, कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्र की एकता से समझौता किया।

” डॉ संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को बताना जरूरी है कि कांग्रेस ने कैसे संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया। उन्होंने राजनारायण और जयप्रकाश नारायण की चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह इंदिरा सरकार इनसे भयभीत हो कर इन्हें यातना देकर मारने का आदेश दिया था जिसे कैसे निष्फल कर दिया।

15 सेनानियों का हुआ सम्मान

मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी ने आपातकाल में जेल गए सभी 15 आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जेपी आंदोलनकारी नेता चंद्रशेखर चौधरी ने जेल में बिताए आपबीती को सुनाया और आपातकाल के बर्बरता और क्रूरता को उल्लेख किया डॉ. संजय प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया।

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह संयोजक मनोज गिरि द्वारा किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, रमेश करमाली, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, मणिशंकर ठाकुर, विनोद प्रसाद, जितेन्द्र साहू, निरंजन कुमार, रंजीत राम, शैलेन्द्र कुमार, रूपा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, शान्ति देवी, रंजीत प्रसाद, रामसहाय बेदिया, छोटन प्रजापति, नीमा देवी, गायत्री कुमारी, संगीता देवी, रामचल मुंडा, सुबोध कुमार, बांसराज कुमार, राजेश साव, ज्योति कुमार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

भाजपा जिला कार्यालय, हाथीमारा में आयोजित “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने आपातकाल (1975-77) के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले एवं जेल जाने वाले प्रमुख लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके योगदान को नमन किया।
सम्मानित लोकतंत्र सेनानी:

  1. चंद्रशेखर चौधरी।
  2. प्रभु दयाल खंडेलवाल।
  3. सागर भारती।
  4. नीलकंठ चौधरी।
  5. हरि महतो।
  6. चतुर्भुज महतो।
  7. सुनील चौधरी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top