शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
2 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
2 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
2 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
2 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
2 hours ago

स्टेडियम निर्माण कार्य को शीघ्र चालू किया जाए,जिससे खिलाड़ियों को नया मंच मिले: ममता देवी

रजरप्पा। रामगढ़ जिला अंतर्गत जिला मैदान (सिदो–कान्हू) में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्य को लेकर रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल,रामगढ़ के अंतर्गत बन रहा...
Advertisement

रजरप्पा। रामगढ़ जिला अंतर्गत जिला मैदान (सिदो–कान्हू) में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्य को लेकर रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल,रामगढ़ के अंतर्गत बन रहा यह आधुनिक इंडोर स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा खेल केंद्र साबित हो सकता है। स्टेडियम का निर्माण लगभग 80% पूरा हो चुका है, किंतु शेष कार्य लम्बे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण खेल सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

विधायक ने बताया कि यदि इस स्टेडियम का निर्माण शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए तो रामगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण,इनडोर खेल आयोजन,जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं राज्यस्तरीय कार्यक्रमों के संचालन का अवसर प्राप्त होगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा एवं खेल के क्षेत्र में रामगढ़ की पहचान और अधिक मजबूत होगी।उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया कि संबंधित विभाग तत्काल पहल कर अधर में लटक रहे निर्माण कार्य को पूरा करवाए।

उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि स्टेडियम परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिदो–कान्हू जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ हमारे इतिहास एवं क्रांतिकारियों के योगदान से परिचित हों और उनमें प्रेरणा का संचार हो। विधायक ममता देवी ने कहा कि सिदो–कान्हू झारखंड की धरती के वीर सपूत थे, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की लड़ाई में अपनी जान न्यौछावर कर दी।

Advertisement
Advertisement

इसलिए उनके नाम पर बने इस स्टेडियम का पूर्ण निर्माण तथा प्रतिमा स्थापना न केवल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होगा, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का प्रतीक भी होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार व संबंधित विभाग इस मामले पर शीघ्र कार्रवाई कर कार्य पूरा करवाएँ, ताकि जिले के हजारों खिलाड़ी लाभान्वित हो सकें और रामगढ़ खेल के क्षेत्र में अग्रसर हो। जिसकी जानकारी मीडिया चेयरमैन सह जिला प्रवक्ता सुधीर मंगलेश ने दिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top