रजरप्पा। चितरपुर महाविद्यालय के सचिव शफीक अनवर की माता श्रीमती अमीना खातून 74 वर्षीय का निधन पर महाविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। श्रीमती अमीना खातून वयोवृद्ध के निधन होने से पुरे क्षेत्र मे मातम छा गया था,चितरपुर महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर महाविद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सभी ने श्रीमती अमीना खातून की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संज्ञा ने इस दुःख की घड़ी में सचिव श्री शफीक अनवर एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर प्रो. अंजनी करमाली, प्रो. निरंजन महतो, प्रो. उत्तम कुमार, प्रो. शबाना अंजुम, प्रो . दीपक कुमार, प्रो. मीना मुंडा, प्रो. इब्राहिम अहमद, ज़फरुल हसन खान, रवि कुमार, आसिया आफ़रीन, कुसुम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी सहित महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
