रिपोर्ट एस कुमार
रामगढ़। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देश पर रविवार को ‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए वाहनों एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सतर्कता बरतने की बात कही।
