शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूकराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; "सेवा संकल्प अभियान" के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; "सेवा संकल्प अभियान" के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनदुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्नदुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठकश्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीउपायुक्त की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड स्थित नया मोड़ (कुज्जू) से चुंबा सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठकविकसित भारत 2047 के लिए खनन पर ऑल इंडिया सेमिनार आयोजितसुभाष चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांचशिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेलकूद भी जरुरी, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : बिनोद किस्कूबाएफ द्वारा सीसीएल के सहयोग से “उत्थान” परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मटर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितमुखिया देवकी महतो के मौजूदगी में बूथ नंबर 36- 37 बूथ का S.I.R संपन्न हुआपुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंपरामगढ़ जिप सदस्य धनेश्वरमहतो ने मृतक परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतू खाद्य सामग्री देकर सहयोग कियाकरमाली जनजाति विकास समिति की सामाजिक बैठक में समाज के विकास पर मंथन
BREAKING
सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूकराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनराज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमनदुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्नदुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठकश्रीमद्भागवत ही सत्कर्म है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामीउपायुक्त की अध्यक्षता में मांडू प्रखंड स्थित नया मोड़ (कुज्जू) से चुंबा सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठकविकसित भारत 2047 के लिए खनन पर ऑल इंडिया सेमिनार आयोजितसुभाष चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांचशिक्षा के साथ साथ जीवन मे खेलकूद भी जरुरी, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : बिनोद किस्कूबाएफ द्वारा सीसीएल के सहयोग से “उत्थान” परियोजना के अंतर्गत उन्नत कृषि प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मटर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितमुखिया देवकी महतो के मौजूदगी में बूथ नंबर 36- 37 बूथ का S.I.R संपन्न हुआ

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सफाई मित्रों को शॉल एवं गमछा प्रदान कर किया गया सम्मानित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
2 hours ago
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमन
2 hours ago
राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी का हुआ रामगढ़ भ्रमण; “सेवा संकल्प अभियान” के तहत माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा को किया नमन
2 hours ago
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रामगढ़ नगर परिषद की बैठक संपन्न
2 hours ago
दुर्गा पूजा को लेकर पतरातू, रजरप्पा व गोला थाना में शांति समिति की बैठक
2 hours ago

वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानन्द सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को रखा गया रजरप्पा। पत्रकारों के हित, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानन्द के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजधानी रांची स्थित लोकभवन में...
Advertisement

रजरप्पा। पत्रकारों के हित, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानन्द के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजधानी रांची स्थित लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों से अवगत कराते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से राज्यपाल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद पत्रकार हित से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनसमस्याओं को सामने लाने तथा सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Advertisement
Advertisement

इसके बावजूद अनेक पत्रकारों को सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द लागू करने, पत्रकारों को उचित मूल्य पर मकान एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराने, पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए फीस में राहत/छूट एवं छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने तथा पत्रकारों एवं उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने सहित कई मांगें रखीं।

इसके अलावा पत्रकारों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित होने से वे बिना किसी दबाव के और अधिक निर्भीकता के साथ जनहित के मुद्दों को सामने ला सकेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना। उन्होंने पत्रकारों की मांगों एवं समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि पत्रकारों की जायज मांगों को लेकर यथोचित रूप से राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश एवं सुझाव देने का कार्य किया जाएगा।

वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन निरंतर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण के लिए भी सकारात्मक पहल करना है।

इस अवसर पर वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानन्द सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुजीत सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु सिन्हा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं रांची जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश रावत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के सकारात्मक आश्वासन के बाद पत्रकारों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार की ओर से भी गंभीरता से पहल की जाएगी और पत्रकार हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top