शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
3 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
3 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
3 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
3 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
3 hours ago

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सिदो-कान्हू मैदान में दो दिवसीय प्रतियोगिता, पहले दिन अंडर-17 वर्ग में खो-खो, कबड्डी व वॉलीबॉल के मुकाबले रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। मंगलवार को रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम...
Advertisement

रामगढ़। मंगलवार को रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं मांडू विधायक निर्मल महतो उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी तथा 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। इस मंच के माध्यम से स्कूली बच्चों को गांव एवं प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

मांडू विधायक निर्मल महतो ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “मन लगाकर खेलिए, हम आपको आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग करेंगे।” उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। लगातार प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ी मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से रामगढ़ जिले का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन करने की अपील की।

20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि खेलो झारखंड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इसे ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न खेलों में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वॉलीबॉल — बालिका वर्ग
विजेता: एस.एन. उच्च विद्यालय, बरकाकाना, पतरातू
उपविजेता: पीएम श्री उच्च विद्यालय, बरियातू, गोला

वॉलीबॉल — बालक वर्ग
विजेता: जनता प्लस टू उच्च विद्यालय, चैनपुर, मांडू
उपविजेता: एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला

कबड्डी — बालक वर्ग
विजेता: आर.बी. प्लस टू उच्च विद्यालय, सांडी, चितरपुर
उपविजेता: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चटाक, दुलमी

कबड्डी — बालिका वर्ग
विजेता: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, दुलमी
उपविजेता: के.बी. प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी, चितरपुर

खो-खो — बालक वर्ग
विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीऊर, पतरातू
उपविजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाड़ी हिंदी, गोला

खो-खो — बालिका वर्ग
विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीऊर, पतरातू
उपविजेता: पीएम श्री उच्च विद्यालय, कूल्ही, दुलमी

प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन का उद्देश्य स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना तथा खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। मौके पर एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज के अलावा सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top