शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
4 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
4 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
4 hours ago

NHAI की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गिरिडीह सांसद माननीय चन्द्र प्रकाश चौधरी ने की समीक्षा

रजरप्पा। गोला–ओरमांझी राष्ट्रीय राज मार्ग की निर्माण गुणवत्ता पर चिंता जताई है,समयबद्ध पूर्णता एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश..गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय,जनप्रिय यशस्वी सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने आज झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम...
Advertisement

रजरप्पा। गोला–ओरमांझी राष्ट्रीय राज मार्ग की निर्माण गुणवत्ता पर चिंता जताई है,समयबद्ध पूर्णता एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश..गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय,जनप्रिय यशस्वी सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने आज झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, परियोजनाओं की प्रगति, जनसुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा लंबित कार्यों को लेकर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के द्वारा विशेष रूप से गोला–ओरमांझी मार्ग के निर्माण कार्य में सामने आ रही गुणवत्ता संबंधी चिंतनीय बिंदुओं पर गंभीरता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से निर्मित होने वाली सड़कें मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित हों, यह सुनिश्चित करना संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

गिरिडीह सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना हैं। इसलिए इनके निर्माण में गुणवत्ता, मानकों और सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंडरपास, एप्रोच रोड, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि निर्माण की खामियों के कारण भविष्य में दुर्घटनाओं अथवा आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए,समीक्षा के दौरान सांसद ने विलंब से चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब से जनता को असुविधा होती है और क्षेत्र के विकास की गति भी प्रभावित होती है। इसलिए संबंधित अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

माननीय सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि “विकास केवल सड़क बनाने का नाम नहीं है, बल्कि विकास का वास्तविक अर्थ बेहतर सड़क, सुरक्षित सफर, सुगम आवागमन और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है साथ ही गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा कि झारखंड में सड़क एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे निरंतर सजग हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विकास परियोजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंच सके।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top