शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
2 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
2 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
2 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
2 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
2 hours ago

सदर अस्पताल रामगढ़ में भुगतान के एवज में ₹20,000 मांगने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

रिपोर्ट एस कुमार रामगढ़। सदर अस्पताल रामगढ़ में दवा आपूर्ति एवं भुगतान से संबंधित एक गंभीर शिकायत के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश...
Advertisement

रामगढ़। सदर अस्पताल रामगढ़ में दवा आपूर्ति एवं भुगतान से संबंधित एक गंभीर शिकायत के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रांची स्थित एम.बी. सर्जिको की ओर से सदर अस्पताल रामगढ़ में कार्यरत स्टोर इंचार्ज राजेश कुमार के विरुद्ध शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल में आपात स्थिति में ऑर्डर के माध्यम से कुछ दवाइयां मंगाई गई थीं, लेकिन संबंधित दवाओं का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

आरोप है कि भुगतान करने के एवज में स्टोर इंचार्ज द्वारा ₹20,000 की मांग की गई। राजकुमार यादव ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी जी को भी लिखित रूप से मामले की जानकारी दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन, रामगढ़ को दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बावजूद अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है। यदि किसी सरकारी अस्पताल में दवा आपूर्ति के भुगतान के एवज में पैसे की मांग किए जाने की शिकायत सामने आती है, तो इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान संबंधित दवा आपूर्ति के ऑर्डर, बिल, भुगतान से संबंधित अभिलेख, स्टोर रजिस्टर, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बयान तथा शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

राजकुमार यादव ने सिविल सर्जन, रामगढ़ से मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का अनुपालन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तत्काल कराई जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, शिकायतकर्ता का लंबित भुगतान यदि नियमों के अनुसार देय है तो उसे भी नियमानुसार शीघ्र निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार अथवा रिश्वत से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ता है। कांग्रेस पार्टी पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त स्वास्थ्य व्यवस्था के पक्ष में है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग करती रहेगी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top