शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
3 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
3 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
3 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
3 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
3 hours ago

प्रतियोगिताओं से निखरती है प्रतिभा, खेल से मिलता है जीवन जीने का हुनर : विजयंत कुमार

बीबीएससी 2026 के पांचवें दिन प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, इंटर-हाउस क्रिकेट में टैगोर हाउस बना चैंपियन, शिक्षक टीम ने भी दर्ज की शानदार जीत भुरकुंडा (रामगढ़)। ए ला एंग्लाइज विद्यालय में आयोजित बीबीएससी 2026 के पांचवें दिन का आयोजन उत्साह,...
Advertisement

भुरकुंडा (रामगढ़)। ए ला एंग्लाइज विद्यालय में आयोजित बीबीएससी 2026 के पांचवें दिन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व पर विशेष प्रस्तुति, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान तथा इंटर-हाउस क्रिकेट लीग के रोमांचक फाइनल और शिक्षक बनाम छात्र मैत्री क्रिकेट मैच आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में आयोजित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर की गई।

चित्रकला प्रतियोगिता में कुमुद, सपना एवं मिस्टी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में सोनाक्षी, चाहत एवं अलीशा ने अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। बीबीएससी 2026 के पाचवें दिवस का मुख्य विषय क्षेत्रीय भाषाओं का महत्व रहा। विद्यार्थियों ने भारत की भाषाई विविधता, मातृभाषा के संरक्षण तथा क्षेत्रीय भाषाओं की सांस्कृतिक एवं सामाजिक भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे।

Advertisement
Advertisement

इधर इंटर-हाउस क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टैगोर हाउस ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट पर 64 रन बनाए। जवाब में आर्यभट्ट हाउस की पूरी टीम आठ ओवरों में 58 रन पर सिमट गई। टैगोर हाउस ने छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर इंटर-हाउस क्रिकेट लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया। टैगोर हाउस के मासूम को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं शिक्षक बनाम छात्र मैत्री क्रिकेट मैच में शिक्षक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट पर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए छात्र टीम सात विकेट पर 72 रन ही बना सकी। शिक्षक टीम ने 28 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस मैत्री मैच में विभांशु कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का विकास करती हैं, जबकि खेल जीवन में टीम भावना, धैर्य और संघर्ष का अमूल्य पाठ पढ़ाते हैं।

मौके पर केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, प्रशासक संजय कुमार, उप-प्राचार्य धर्मेश सोनी, जयकिशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, सुजय कुमार, अजीत शर्मा, अजीत सिंहा, वैभव कुमार, मिथलेश बेदिया, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, ललिता कुमारी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top