शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
4 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
4 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
4 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
4 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
4 hours ago

आत्मनिर्भरता की नई उड़ानः आरती देवी की सफलता की कहानी

रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत 'पूर्वी चितरपुर' गांव की निवासी आरती देवी (पति बिरेन्द्र चौधरी) के परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ समय पहले तक अत्यंत सामान्य थी। सात सदस्यों के इस संयुक्त...
Advertisement

रामगढ़। झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत ‘पूर्वी चितरपुर’ गांव की निवासी आरती देवी (पति बिरेन्द्र चौधरी) के परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ समय पहले तक अत्यंत सामान्य थी। सात सदस्यों के इस संयुक्त परिवार (पति, तीन बच्चे और सास-ससुर) की पूरी आजीविका पारंपरिक कृषि पर टिकी हुई थी। परिवार में आश्रितों की संख्या अधिक और आर्थिक स्रोत सीमित होने के कारण, खेती की अनिश्चित आय से घर चलाना एक अत्यंत कठिन कार्य था।

इस वित्तीय संकट के बीच बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और परिवार की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना उनके जीवन का सबसे बड़ा संघर्ष था।” आरती देवी के जीवन में असली बदलाव तब आया जब वर्ष 2017 में उन्होंने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा दिनांक 15-12-2017 को गठित ‘रानी आजीविका सखी मंडल’ की सदस्यता ली। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने हर हफ्ते ₹20 की बचत करना शुरु किया।

Advertisement
Advertisement

यह सिर्फ पैसों की बचत नहीं थी, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने की पहली सीढ़ी थी। नियमित बैठकों में शामिल होने से उन्हें वित्तीय लेन-देन और व्यावसायिक गतिविधियों की समझ मिलने लगी, जिसने उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जगाया। अपनी आजीविका को मजबूत करने के लिए आरती देवी ने समूह के माध्यम से पहली बार ₹25,000 का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) ऋण लिया। इस राशि का उपयोग उन्होंने खेती के लिए उन्नत खाद-बीज खरीदने और 5 बकरियां खरीदने में किया और छोटे स्तर पर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया।

फिर उन्हें पशुपालन विभाग से बकरी पालन का प्रशिक्षण मिला और मुख्य मंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 2 बकरा और 8 बकरियां 75 प्रतिशत अनुदान में मिला। आज उनके पास बकरियों की संख्या बढ़कर 20 हो गया है। पिछले वर्ष और बकरियां बेचकर अच्छा मुनाफा कमाई थी। बकरी पालन के साथ उन्होंने अपने पारंपरिक खेती के तरीके में सुधार किया। इस शुरुआती प्रयास से परिवार की आय में बढ़ोतरी होने लगी, जिससे उनका हौसला और मजबूत हो गया।

पहले ऋण की सफलता के बाद, आरती देवी के हौसले को तब और पंख मिले जब उन्हें बैंक लिंकेज (बैंक लिंकेज) के माध्यम से ₹2,25,000 का बड़ा ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से उन्होंने अच्छे नस्ल की 3 गायें खरीदीं और उनकी पोस्टिक आहार के लिए चारा खरीदी। आज गायों की संख्या 4 से बढ़कर 6 हो गया है। जिससे उनका एक अच्छा डेयरी फार्म स्थापित हो चुका है। अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत से उन्होंने दूध उत्पादन और पनीर निर्माण को अपनी आजीविका का मुख्य जरिया बना लिया है। वर्तमान में आरती देवी के डेयरी फार्म से प्रतिदिन औसतन 30 लीटर दूध का उत्पादन होता है।

इसमें से 2 लीटर दूध वह अपने परिवार और बच्चों के पोषण के लिए घर में रखती हैं। बचे हुए दूध में से 20 लीटर दूध वह प्रतिदिन बाजार में सीधा ₹50 प्रति लीटर की दर से बेचती हैं, जिससे उन्हें रोज ₹1,000 (मासिक ₹30,000) की आय होती है। बाकी बचे 8 लीटर दूध से वह प्रतिदिन 2 किलो ताजा पनीर तैयार करती हैं, जो बाजार में ₹300 प्रति किलो की दर से बिकता है। इससे उन्हें रोज ₹600 (मासिक ₹18,000) की अतिरिक्त कमाई होती है। इस प्रकार, दूध और पनीर बेचकर उनकी कुल मासिक सकल आय ₹48,000 तक पहुँच जाती है।

शुरुआत में पशुओं के रख-रखाव और बड़े स्तर पर व्यवसाय को संभालने में कई चुनौतियाँ आईं। लेकिन ‘एकता आजीविका महिला ग्राम संगठन’ (वीओ) और ‘चितरपुर आजीविका महिला संकुल संगठन’ (सीएलएफ) के मार्गदर्शन तथा जेएसएलपीएस के सहयोग से उन्होंने हर समस्या को पार कर लिया। आज इस ₹48,000 की मासिक सकल आय में से पशुओं के दाने, चारे और रख-रखाव का खर्च निकालने के बाद, उन्हें हर महीने ₹20,000 की शुद्ध बचत (शुद्ध लाभ) होती है। इस प्रकार, खेती, डेयरी और बकरी पालन मिलाकर आरती देवी ₹3,00000 की शुद्ध वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं।

आरती देवी का मानना है कि जेएसएलपीएस और सखी मंडल से जुड़ने के बाद न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है, बल्कि समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। बैठकों में भाग लेने से उनका झिझक दूर हुआ है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। वह अब पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं और अपने पूरे परिवार की रीढ़ बन चुकी हैं। भविष्य में वह अपने इस व्यवसाय को और बड़े स्तर पर ले जाना चाहती हैं। आरती देवी आज अपने गाँव और आस-पास की अन्य महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल (प्रेरणास्रोत) बन चुकी हैं, जो यह साबित करती हैं कि अगर महिलाओं को सही अवसर और सहयोग मिले, तो वे अपनी किस्मत खुद बदल सकती हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top