शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
3 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
3 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
3 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
4 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
4 hours ago

सयाल की बेटी राखी रानी ने रचा सफलता का इतिहास

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 2071वीं रैंक हासिल कर बनीं ब्लॉक एससी/एसटी वेलफेयर ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर भुरकुंडा (रामगढ़)। सयाल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी राखी रानी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में शानदार...
Advertisement

भुरकुंडा (रामगढ़)। सयाल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी राखी रानी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे कोयलांचल का नाम रोशन किया है। आदर्श हॉस्पिटल सयाल में नर्स के पद पर कार्यरत रेनू सिस्टर एवं राजकुमार मेहता की द्वितीय पुत्री राखी रानी ने अपने दूसरे प्रयास में 2071वीं रैंक प्राप्त कर ब्लॉक एससी/एसटी वेलफेयर ऑफिसर के पद पर चयनित होकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित की है।

राखी रानी की इस उपलब्धि से सयाल सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। जैसे ही चयन की खबर क्षेत्र में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, बुके भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सम्मान समारोह में डॉ. एम.के. मंजुल, विनोद सिंह, सुरेश मेहता, संजय मेहता, जगदीश मेहता, उदय मेहता, रीमा वर्मा, पारस भगत, दीपक मेहता, शत्रुघ्न सिंह, विक्रम कुमार एवं जे.पी.एन. मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

राखी रानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी से प्राप्त की, जहां से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दौलत राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री हासिल की। अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राखी रानी की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनका शैक्षणिक सफर और संघर्ष युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top