शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
4 hours ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
4 hours ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
4 hours ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
4 hours ago

ग्राम धवैया में अंचल कर्मियों एवं सीसीएल प्रबंधन द्वारा दो दिवसीय कैम्प संपन्न हुआ

रजरप्पा। रजरप्पा परियोजना के ब्लॉक-2 अंतर्गत ग्राम धवैया के पंचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय विशेष अस्थायी कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कैम्प सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की पहल पर अंचल कार्यालय, गोमिया द्वारा दिनांक 08 जून और 09...
Advertisement

रजरप्पा। रजरप्पा परियोजना के ब्लॉक-2 अंतर्गत ग्राम धवैया के पंचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय विशेष अस्थायी कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कैम्प सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की पहल पर अंचल कार्यालय, गोमिया द्वारा दिनांक 08 जून और 09 जून 2026 को आयोजित किया गया था। कैम्प का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक-II खदान चालू होने से पूर्व, अधिग्रहित भूमि के प्रभावित रैयतों के भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन, वंशावली जांच तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं को पूरा करना था।

इस दो दिवसीय कैम्प में क्षेत्र के लगभग 25 से 30 स्थानीय रैयत और ग्रामीण उपस्थित हुए। कैम्प के दौरान अंचल कर्मियों और सीसीएल प्रबंधन द्वारा रैयतों के खातों एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित विभिन्न शंकाओं और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया गया। सीसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस प्रक्रिया से भविष्य में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) नीति के तहत मिलने वाले रोजगार, मुआवजा और अन्य सुविधाओं की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

इस दो दिवसीय कैम्प के सफल समापन के बाद, ग्राम धवैया के प्रभावित रैयत काफी जागरूक और सक्रिय दिख रहे हैं। कैम्प के बाद से ही रैयत सीसीएल प्रबंधन से R&R (पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) पॉलिसी के तहत मिलने वाले सभी देय लाभों और सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं ताकि अपनी आगे की दस्तावेजी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करा सकें।

Advertisement
Advertisement

कैम्प के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुछ ऐसे मुद्दे भी उठाए गए जो रजरप्पा क्षेत्रीय प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र से बाहर थे। ऐसे मामलों पर प्रबंधन द्वारा रैयतों को लिखित रूप में अपना पक्ष रखने को कहा गया, जिसके समाधान के लिए उच्च प्रबंधन से विधिक एवं अन्य आवश्यक राय ली जाएगी। सीसीएल प्रबंधन के अनुसार, प्रस्तावित ब्लॉक-2, धवैया में खनन कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

पंचायत भवन, धवैया में कैम्प को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग धवैया के मुखिया श्री तेजलाल महतो का प्रमुख योगदान रहा । उनके विशेष समन्वय के साथ इस कैम्प का संचालन हुआ, जिसमें अंचल निरीक्षक श्री कुमार चन्दन, राजस्व उप निरीक्षक श्री रवि कुमार एवं अंचल अमीन श्री भागीरथ महतो उपस्थित रहे। वहीं, सीसीएल प्रबंधन की ओर से अमला अधिकारी (भू० एवं रा०) श्री बिनोद कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) श्री हिमांशु कुमार सिंह तथा अन्य कर्मियों ने मुख्य रूप से भाग लेकर अपना सहयोग दिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top