शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजितबीडीओ ललित राम और मुखिया देवकी महतो के देखरेख में बूथ नंबर 33,34  35 का SIR संपन्न हुआसीसीएल रजरप्पा का स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजितकाजू बागान अरगड्डा में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में मचा डड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
BREAKING
गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनीरन फोर डीएवी स्वस्थ जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश: सांसद चंद्रप्रकाशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देशभदानीनगर ओपी का वार्षिक निरीक्षणदुर्गा पूजा को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकउपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला जांच अभियानत्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सीमांकन कार्य शुरूगांधी जयंती पर सयाल डी परियोजना में सम्मान समारोह, हीराजीत बेसरा को दी गई विदाईफुटबॉल फाइनल मैच में बाँध गाड़ी फुटबॉल क्लब ने हुलहुंडू को 0-1 से किया पराजित

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश
4 hours ago
गांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
4 hours ago
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देश
4 hours ago
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापित
4 hours ago
रामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
4 hours ago

योगी सरकार का बाढ़ के खतरे पर ‘एक्शन प्लान’, खेती और आबादी को बचाने के लिए 300 परियोजनाओं पर काम तेज

 लखनऊ। योगी सरकार इस वर्ष मानसून के दौरान जीरो जनहानि और कृषि भूमि को कम से कम नुकसान सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग...
Advertisement

 लखनऊ। योगी सरकार इस वर्ष मानसून के दौरान जीरो जनहानि और कृषि भूमि को कम से कम नुकसान सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नालों की सफाई, तटबंधों की सुरक्षा, बाढ़ सुरक्षा समितियों के गठन समेत तमाम उपाय आगामी मानसून के दौरान बड़ी राहत साबित होंगे। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में 31 मई तक एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया है ताकि पहली जून से इन्हें संचालित किया जा सके।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुताबिक इस वर्ष रिकॉर्ड गति से कार्य करते हुए अब तक लगभग 4 हजार किलोमीटर लंबाई के तटबंधों को सुरक्षित किया गया है। वहीं नदियों-नालों के किनारे बसे गांवों और कृषि भूमि को कटान से बचाने के लिए 300 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन्हें 15 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। संवेदनशील और अति-संवेदनशील स्थानों पर कटाव निरोधक कार्य पूरे किए जा रहे हैं। नदियों के किनारों पर पत्थर की पिचिंग और जियो-बैग्स का उपयोग कर सुरक्षा घेरा भी मजबूत किया जा रहा है।

नालों की सफाई और जल निकासी

विभाग के मुताबिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मार्च 2026 तक 16 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई में नालों की सिल्ट सफाई का काम पूरा हो चुका है। बारिश शुरू होने से पहले बचे सभी संवेदनशील जगहों पर सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके जरिए भारी बारिश होने पर पानी की निर्बाध निकासी से फसलों और गांव-बस्तियों को डूबने से बचाया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement

18 मंडलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष किए जा रहे तैयार

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी 18 मंडलों में 31 मई तक एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाढ़ और प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी के लिए यह कक्ष 15 जून से 15 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। जलस्तर की रियल टाइम निगरानी और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई इनके जरिए सुनिश्चित कराई जाएगी।

सामाजिक सहभागिता से मिलेगी मदद

सामाजिक स्तर पर भी विभाग अपनी तैयारियां पुख्ता कर रहा है। विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ‘बाढ़ सुरक्षा समितियां’ तैयार की जा रहीं हैं। इनमें संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर, ग्राम प्रधान, लेखपाल समेत अन्य स्थानीय लोगों को जोड़ा जा रहा है, जिनकी जिम्मेदारी बाढ़ और आपदा की स्थिति में तत्काल सूचना पहुंचाने की होगी। साथ ही राहत से जुड़े काम में मदद करेंगे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top