शुभ संध्या खबर निष्पक्ष, बात स्पष्ट
BREAKING NEWS
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिउपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के तहत 38 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली; उपायुक्त ने नियमित दवा सेवन और संक्रमण से बचाव के दिए निर्देशनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री ऋतुराज के आदेशानुसार हुई हेल्प डेस्क स्थापितरामगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल: जागरूकता वाहन के माध्यम से दी जा रही चेतावनी
BREAKING
‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियानझारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देशझारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नपतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशसत प्रतिशत संडे देने की मांग, प्रबंधन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णयमंण्ड्य पूजा व काली पूजा समिति का गठन किया गयायूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक में मजदूरों के सवालों, प्रबंधन की अनदेखी व यूनियन सदस्यता पर दिया गया जोररांची के 800 गांवों तक जेएलकेएम का संगठन विस्तार मीटिंग के जरिए जनता से सीधा संवादसिरका कोलियरी में अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण, सभी मुहाने मिले बंदगांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच ने रामगढ़ में निकाली 200 बच्चों की पीस वॉक, दिया सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेशगांधी जयंती पर गांधी घाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘प्रहरी’ पहल के तहत रामगढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग के द्वारा पूर्व प्रमुख जयवीर महतो का शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
1 hour ago
मांडू थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
1 hour ago
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
1 hour ago
पतरातू थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
1 hour ago

नागपुर में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का ऐतिहासिक चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

नागपुर । नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को ऐतिहासिक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. वामन मेश्राम ने की। इस...
Advertisement

नागपुर । नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को ऐतिहासिक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. वामन मेश्राम ने की। इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य मुसलमानों को उनके संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और बराबरी के हक़ के लिए जागरूक कर संगठित संघर्ष को मज़बूती प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में 2025 में संसद द्वारा पारित वक्फ संपत्ति विधेयक और उसके प्रभाव, मुसलमानों को अनुसूचित जाति, ओबीसी की तरह संवैधानिक अधिकार दिलाने की मांग तथा बहुजन समाज (SC, ST, OBC व अल्पसंख्यक) के साझा मुद्दों पर एकजुटता जैसे अहम विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। देशभर से आए विद्वान वक्ताओं ने मुसलमानों की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भावी संघर्ष की दिशा तय की। अधिवेशन में युवाओं की बड़ी संख्या में सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया।

अधिवेशन का उद्घाटन हजरत सैयद मोहम्मद तालीफ़ (सज्जादा-नशीन हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह, नागपुर) ने किया। मुख्य अतिथियों में रिटायर्ड IPS एवं पूर्व DG मध्यप्रदेश मा. एम. डब्ल्यू. अंसारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चौधरी विकास पटेल, एएमयू अलीगढ़ के प्रो. मोहम्मद आसिफ खान, क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी मा. रविंद्र सिंह बिदावत और मौलाना नोमान रजा (संस्थापक नूरे कुरान प्रकाशन रायपुर) शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का प्रस्तावना भाषण इंजी. सैयद मकसूद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा) ने दिया, जबकि मार्गदर्शन मा. चाँद मुहम्मद (राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा) ने प्रदान किया।

अधिवेशन में एजाज तंबोली, मुफ्ती फहीमुद्दीन, अब्दुल गफ्फार नदवी, इमामुल हक अंसारी, जकरिया मोला, एडवोकेट शाकिर कुरैशी, फाजिल मरगूब, मोहम्मद मकसूद आलम, अजीजुर्रहमान, अब्दुल हामिद अजहरी, यास्मीन लाल, शाहिद रजा, सैयद हिब्जुल रहमान, अब्दुल कादिर, असलम सिद्दीकी, भैरव सिंह बिदावत और चौधरी विकाश पटेल सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। अधिवेशन के अंत में यह संकल्प लिया गया कि संगठित होकर ही मुसलमानों और बहुजन समाज को न्याय और संवैधानिक अधिकार दिलाए जा सकते हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार और शुभ संध्या न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
Scroll to Top